01jjrp22- झज्जर। खिलाड़ियों को खेल का सामान वितरित करते हुए। संवाद
झज्जर। शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में बुधवार को खेल विभाग की ओर से 4 गांवाें की पंचायत को खेल का सामान वितरित किया गया। इस दौरान हैंडबॉल और वॉलीबॉल का सामान दिया गया। सेवा पखवाड़े के दौरान जिले के अलग-अलग खेल मैदानों में खिलाड़ियों के मैचों का आयोजन किया गया। वहीं, बुधवार को खेल विभाग की तरफ से चार गांवों की पंचायत को खेल का सामान दिया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि मुख्य अतिथि रहे। जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इसके बाद महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम के हॉल में पहुंचकर खिलाड़ियों को खेल का सामान दिया गया। इसमें बरहाना गांव के खिलाड़ियों को 10 पुरुष हैंडबॉल किट, 10 महिला हैंडबॉल किट और एक नेट दिया गया। हसनपुर गांव के खिलाड़ियों को आठ वॉलीबॉल किट दी गई। डीघल गांव के खिलाड़ियों को 10 पुरुष हैंडबॉल किट और 10 महिला हैंडबॉल किट दी गई। दुल्हेड़ा गांव के खिलाड़ियों को पांच वॉलीबॉल किट और एक नेट दिया गया। वहीं, सात वॉलीबॉल किट अलग-अलग गांव के खिलाड़ियों को दी गई।