बहादुरगढ़। शहर के गौरैया पर्यटन केंद्र में रविवार को एडमिशन व मेगा एजुकेशन फेयर आयोजित होगा। मिलन एजुकेशनल एंड चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सुबह 10 से 4 बजे तक लगाए जा रहे इस एजुकेशन फेयर में कई यूनिवर्सिटी व कॉलेज के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। ट्रस्ट चेयरमैन संजीव सांगवान ने बताया कि इस फेयर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को करिअर संबंधी बेहतर विकल्प बताना है। इसमें दिल्ली, गुरुग्राम, सोनीपत, रोहतक, बहादुरगढ़ समेत कई अन्य कॉलेजों व यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि विद्यार्थियों की निशुल्क काउंसलिंग करके उन्हें करिअर संबंधी उचित जानकारी भी देंगे।