फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: नाबालिक को परिवार के साथ थाने में रखने का मामला, टीआई और महिला प्रधान आरक्षक निलंबित

Sun, 31 May 2026 03:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

नाबालिक के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की है और तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी अरुण कुमार नामदेव और महिला प्रधान आरक्षक राजश्री सिंह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना पुलिस ने सोमनी थाने में नाबालिक बालिका को उसके परिवार के साथ रात में संवेदना कक्ष में रखने और महिला प्रधान आरक्षक के द्वारा नाबालिक बालिका के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कार्रवाई की है और तत्काल प्रभाव से तत्कालीन थाना प्रभारी अरुण कुमार नामदेव और महिला प्रधान आरक्षक राजश्री सिंह को निलंबित किया गया हैं।

विज्ञापन

पूरा मामला राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र का हैं,जहां एक नाबालिक बालिका को सोमनी थाने में लाया गया,पहले नाबालिग बालिका की जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोमनी में की गई,जहां उसे प्रेग्नेंट बताया गया,जिसके बाद नाबालिक छात्रा के परिजनों ने अन्य स्थान पर चेकअप कराया जहां प्रेगनेंसी नहीं पाया गया,इसी मामले को लेकर नाबालिक बालिका से पूछताछ करने नाबालिक बालिका और उसके परिवार को सोमनी थाने में पुलिस कर्मियों के द्वारा बुलाया गया और रात में संवेदना कक्ष में रखकर पूछताछ की गई और महिला प्रधान आरक्षक के द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया,जिसकी शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने इस पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने के कारण निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव और महिला प्रधान आरक्षक राजश्री सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है और निलंबन अवधि के दौरान बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने को लेकर भी निर्देश दिए हैं और आदेश जारी किया गया हैं।

.

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें