बहादुरगढ़। श्रीश्याम नवज्योति मंडल की ओर 1 अक्तूबर को 32वां श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव दिल्ली रोड स्थित माहेश्वरी भवन में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी मंडल प्रधान जयपाल वत्स ने दी। उन्होंने बताया कि वीरवार शाम 5 बजे से लेकर प्रभु ईच्छा तक श्रीश्याम संकीर्तन महोत्सव चलेगा। इस महोत्सव में दिल्ली से धर्म नागर, दिल्ली से मुस्कान राजपूत, प्रीति सोनी, बहादुरगढ़ से गौरव भारद्वाज, महेंद्रगढ़ से संजय शर्मा, रेवाड़ी से जगदीश सैनी को आमंत्रित किया गया है जबकि मंच संचालन गोपाल शेखावत करेंगे। श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में विशेष आकर्षण का केंद्र श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का भव्य दरबार, अलोकिक श्रृंगार, छप्पन भोग, अखंड ज्योति, इत्रों की खुशबू व भव्य झांकियां रहेंगी।