शहीद उद्यान योग शिविर में उमड़ीं महिलाएं
विश्व योग दिवस को वृहद रूप देने केलिए शहर के योग संगठन सक्रिय हो गए हैं। नामी-गिरामी संगठनों के अलावा भी कई स्थानों पर योग क्रियाओं का अभ्यास कराया जा रहा है। योग विज्ञान संस्थान के बैनर तीले शहीद उद्यान, छावनी परिषद, सीतापुर नेत्र चिकित्साल समेत अन्य स्थलों पर सुबह तड़के महिलाओं-पुरुषों को योग क्रियाएं कराई जा रही हैं। जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व ें प्रशिक्षक दुर्लभ योग क्रियाओं और प्राणायाम का अभ्यास करा रहे हैं। छावनी परिषद में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सत्यम मोहन, उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित आदि की देखरेख में योग शिविर चलाया जा रहा है। शहीद उद्यान में रविवार को बड़ी संख्या में महिलाएं भी योग शिविर में शामिल हुईं, वहां उन्होंने योग क्रियाएं कर स्वास्थ्य लाभ किया। खत्री सभा की बैठक में विश्व योग दिवस पर घूरन तलैया स्थित खत्री धर्मशाला में 21 जून से सुबह छह से सात बजे तक तीन दिवसीय योग शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। शिविर के लिए श्याम किशोर सेठ को संयोजक नियुक्त किया गया है। जानकारी उपाध्यक्ष मनोज खन्ना ने दी। भारत स्वाभिमान न्यास से जुड़े युवाओं ने विश्व योग दिवस को भव्य रूप से मनाने के लिए जनसंपर्क कर लोगों से योग कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की। ऋषभ देव गुप्ता ने बताया कि संगठन की ओर से 21 जून को सुबह पांच से सात बजे तक बाबा विश्वनाथ यात्री निवास में योगाभ्यास किया जाएगा। जन संपर्क करने वालों में आशीष, मनीष गुप्ता, सुंदर लाल, शुभम, काव्य गुप्ता, विपिन कुमार, ऋषभ वर्मा, अव्यक्त शुक्ला, बजरंगी आदि शामिल रहे।