फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो खिंचाने गई महिला के साथ स्टूडियो में दुष्कर्म, आरोपी हुआ फरार

Wed, 31 Jul 2019 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
थाना निधौलीकलां क्षेत्र निवासी एक तीस वर्षीय महिला कस्बा स्थित फोटो स्टूडियो पर फोटो खिंचाने के लिए गई थी। यहां पहुंचने पर स्टूडियो संचालक ने महिला को अंदर चलने को कहा। महिला का आरोप है कि फोटो खिंचवाने के लिए जब वह अंदर गई इसी दौरान पीछे से आए संचालक ने उसे वहीं पर दबोच लिया। 
विज्ञापन


मुंह बंद करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब महिला स्टूडियो से बाहर आई और उसे लोगों ने रोते बिलखते देखा तब उसने पूरा बाकया बताया। इसके बाद महिला ने थाने पहुंच कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।

देर रात महिला की ओर से दी गई तहरीर पर स्टूडियो संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद फरार हुए आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। थाना प्रभारी निधौलीकलां ने बताया कि घटना की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें