फोटो-59: बहादुरगढ़ के वार्ड 26 में पार्षद बलराम दलाल का स्वागत करती महिलाएं। स्रोत स्वयं
बहादुरगढ़। वार्ड-26 के देव नगर की गली नंबर छह में सीवर व्यवस्था दुरुस्त होने और गली पक्की बनने पर स्थानीय लोगों ने पार्षद बलराम उर्फ मिंटू दलाल का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। लोगों ने ढोल की थाप पर नाचकर खुशी मनाई। पार्षद बलराम उर्फ मिंटू दलाल ने बताया कि पार्षद बनने के समय गली में सीवर की समस्या थी, जिससे लोगों को परेशानी होती थी। उन्होंने पूर्व विधायक राजेंद्र जून के सहयोग से समस्या का समाधान करवाया। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी के सहयोग से वार्ड की गलियों को पक्का कराने का काम भी किया गया है। उन्होंने कहा कि वार्ड की समस्याओं का समधान और विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता है। वार्ड के लोग किसी भी समस्या के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही। संवाद