फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात विद्यार्थियों को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। गुरु गोरखनाथजी राजकीय बहुतकनीकी झज्जर में अंतिम वर्ष सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री सीमेंट गुरुग्राम से जियाउर रहमान खान स्टेट हेड (टेक्निकल) हरियाणा-एक और गुरसिमरन सिंह टेक्निकल सर्विसेज ऑफिसर ने चयन प्रक्रिया का संचालन किया। कैंपस इंटरव्यू में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के 13 विद्यार्थियों ने भाग लिया। लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं अन्य चयन प्रक्रियाओं के उपरांत हिमांशु, हर्षित, अनुज, रितिक, पुष्कर, करण और तेजस्वी का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को कंपनी 31 हजार रुपये प्रतिमाह के पैकेज का ऑफर लेटर प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें