खुर्जा। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले सात और लोगों को क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका सेंपल जांच के लिए भेजा है। बता दें कि क्षेत्र में मंगलवार को रोडवेज कर्मी समेत दो लोगों की कोरोना पॉजिटिव की की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उनके संपर्क में आने वाले रोडवेज कर्मियों समेत 14 लोगों को क्वारंटाइन किया गया था। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित के संपर्क आने वाले अन्य लोगों की तलाश में जुट गई। तलाश में टीम को संपर्क में आने वाले समेत सात लोग मिले। सातो लोगों की कोतवाली में थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। उसके बाद एंबुलेंस से उन्हें केडीए स्थित क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि सतर्कता के चलते संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटीन किया गया है।