झज्जर। गांव खेड़ी आसरा निवासी आदित्य छिक्कारा ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में सफलता हासिल की है। उन्हें अहमदाबाद के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एमबीबीएस सीट आवंटित हुई है। आदित्य कैंब्रिज इंटरनेशनल विद्यालय भदाना के विद्यार्थी हैं। विद्यालय निदेशक धर्मेंद्र जून ने उन्हें बधाई दी। विद्यालय छठी कक्षा से ही विद्यार्थियों को आधारभूत पाठ्यक्रम के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाता है।