फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल स्टेट प्रतियोगिता का पांचवीं बार बदला शेड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शिक्षा निदेशालय ने स्कूल स्टेट प्रतियोगिता के चौथे चरण के कुछ मुकाबले रद्द कर नया शेड्यूल जारी किया है। प्रतियोगिता का शेड्यूल पांचवीं बार बदला है। इससे पहले 3, 11 और 13 अगस्त तथा 2 सितंबर को मुकाबले रद्द कर नए शेड्यूल जारी हुए थे। चौथे चरण में रोहतक में 8 से 10 सितंबर तक होने वाले पुरुष हॉकी और पुरुष-महिला योगा मुकाबले अब 15 से 17 अक्तूबर तक होंगे। फरीदाबाद में अंडर-17 पुरुष क्रिकेट 11 से 13 सितंबर की बजाय 8 से 10 अक्तूबर तक होगा। तीसरे चरण के रद्द मुकाबलों में सोनीपत में पुरुष बास्केटबॉल व कुश्ती और गुरुग्राम में क्रिकेट 8 से 10 सितंबर तक होंगे। यमुनानगर में पुरुष वेटलिफ्टिंग 16 से 18 सितंबर और झज्जर में पुरुष तैराकी 8 से 10 अक्तूबर तक होगी। चौथे चरण के लिए सोमवार को जिले से 200 खिलाड़ी रवाना हुए। एईओ विक्रम सिंह यादव ने बताया कि जिले को अब तक 2 स्वर्ण, 3 रजत व 3 कांस्य समेत 8 पदक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें