फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: फर्जी महिला बनकर युवकों को ठगने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, लड़की की आवाज में करता था ब्लैकमेल

Mon, 15 Jun 2026 08:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

राजनांदगांव में पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सोशल मीडिया पर फर्जी महिला बनकर युवकों को अपने जाल में फंसाने वाले एक साइबर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपी लड़की की आवाज में बातचीत करता था। पैसे नहीं देने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देता था। 
विज्ञापन
.आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालबाग थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी महिला बनकर युवकों को अपने जाल में फंसाता था। वह पैसे न देने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी देता था।

विज्ञापन


आरोपी महिलाओं के नाम से सोशल मीडिया साइट्स पर प्रोफाइल बनाता था। वह लड़की की आवाज में बातचीत करके लोगों को निशाना बनाता था। एक प्रार्थी ने लालबाग थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसे एक अज्ञात व्यक्ति ने लड़की की आवाज में कॉल किया था। 

कॉल में उसके पिता के दुर्घटनाग्रस्त होने की झूठी सूचना दी गई थी। जब युवती ने जानकारी को असत्य बताया, तो आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी। पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी दीपक कुमार बघेल को पकड़ा। वह 22 वर्ष का है और साइबर ठगी करता था।
विज्ञापन


दीपक कुमार बघेल पहले लड़की की आवाज में बात करता था। वह महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी करता था। पैसे की मांग करने पर पैसा न मिलने पर अश्लील गाली-गलौज करता था। वह जान से मारने की धमकी भी देता था। इसके साथ ही, वह फोटो एडिट कर परिजनों को भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी करता था।

पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की। रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेज दिया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से कई फर्जी आईडी बनाई थीं। आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें