फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा बचाएं, व्यर्थ में बिजली का प्रयोग बंद करें: एसडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। बिजली निगम के एसडीओ विपिन कुमार ने उपभोक्ताओं से सुचारू बिजली आपूर्ति बनाए रखने में सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि सर्दियों में कई उपभोक्ता पानी की टंकियों में अवैध कनेक्शन कर देसी हीटर से रातभर पानी गर्म करते हैं। इससे ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त लोड पड़ता है और बिजली आपूर्ति बाधित होती है। उन्होंने सलाह दी कि रात के समय पानी गर्म करने से बचें और सुबह जरूरत के अनुसार हीटर का इस्तेमाल करें। साथ ही बिजली की खपत सोच-समझकर करें, ताकि ओवरलोड की समस्या से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें