फोटो 71: मंदिर प्रांगण में पौधरोपण करते युवा गौतम समिति के सदस्य। (संवाद)
बादली। गांव बूपनियां स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में युवा गौतम समिति की ओर से पौधरोपण अभियान चलाया गया। समिति सदस्यों ने मंदिर के करीब दो एकड़ क्षेत्र में 500 से अधिक फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाए। समिति प्रधान मास्टर पवन कुमार ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरण के बीच पौधरोपण समय की जरूरत है। पेड़-पौधे वातावरण को शुद्ध करने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित पर्यावरण तैयार करते हैं। इस दौरान सचिव सुधीर, तुलाराम, संतराम, नवीन, सुनील, महंत सोमवीर सहित अन्य सदस्यों ने पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया। समिति ने ग्रामीणों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और संरक्षण की अपील की।