-फोटो 89 : बच्चों को कॉपी-पेन वितरित करते समिति पदाधिकारी। स्रोत समिति
बहादुरगढ़। संत कबीर बस्ती संघर्ष समिति की ओर से सोमवार को कॉलोनी के जरूरतमंद बच्चों को कॉपी और पेन वितरित किए गए। समिति अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि बस्ती में अधिकांश परिवार मजदूरी और दिहाड़ी पर निर्भर हैं, जिससे बच्चों की शैक्षणिक जरूरतें पूरी करना कठिन हो जाता है। नए सत्र की शुरुआत पर बच्चों को जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई। उन्होंने कहा कि समिति आगे भी गरीब बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करती रहेगी। इस अवसर पर अभिभावकों ने पहल की सराहना की। कार्यक्रम में राजेश अटकान, कर्मबीर और राजेश किराड़ भी मौजूद रहे।