फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय हत्याकांड: आईजी ने 50 हजार के इनामी की संस्तुति पर लगाई मोहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। हिस्ट्रीशीटर पूर्व प्रधान की हत्या करने वाले तीन शूटरों पर इनाम की राशि बढ़ा दी गई है। एसएसपी की संस्तुति पर आईजी मेरठ जोन ने इनामिया राशि २५ हजार से बढ़ाकर ५०-५० हजार रुपये कर दी है। लेकिन, पुलिस अभी तक तीनों शातिर हत्यारोपी शूटरों को दबोचने में नाकाम साबित हुई है। गौरतलब है कि खानपुर थानाक्षेत्र के गांव जाड़ोल के पूर्व प्रधान संजय उर्फ संजीव की यमुनापुरम कालोनी में गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। हत्या सरेशाम की गई थी। संजीव खुद भी हिस्ट्रीशीटर था। संजीव को नौ गोलियां उस समय मारी गई थी। जब वह अपनी एक रिश्तेदारी से यमुनापुरम स्थित अपने घर कार से लौट रहा था। इस हत्या के बाद आइजी मेरठ जोन मौके पर पहुंचे थे। इस हत्या में सोनू निवासी बहजोता, जयकुमार उर्फ जैका निवासी जमालपुर, अमित निवासी धनौरा के नाम सामने आए थे। बाद में जांच हुई तो पता चला कि ककोड़ के पूर्व प्रधान के पिता कालीचरण को भी पांच से छह गोलियां मारकर इन्हीं शूटरों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने इन तीनों शूटरों को पकडऩे के लिए स्वाट टीम, सर्विलांस टीम, देहात कोतवाली पुलिस को लगाया हुआ है। बावजूद इसके यह तीनों शूटर पुलिस को लगातार छका रहे हैं। एसएसपी ने पहले तीनों शूटरों पर २५-२५ हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। इसके बाद ५०-५० हजार के इनाम की संस्तुति के लिए आईजी को भेजा था। जिस पर आईजी ने अब मोहर लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें