पूर्व कांग्रेस सांसद संदीप दीक्षित
- फोटो : ANI
आम आदमी पार्टी के मोहल्ला क्लीनिक के दौरे को लेकर राजनीतिक बयान बाजी जारी है। बीते शुक्रवार को कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडु राव ने मोहल्ला क्लीनिक का दौरा किया था। जिसके बाद आप ने अपनी ट्वविटर हैंडल पर आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक की तारीफ की थी, जिसके बाद शाम को राव ने मोहल्ला क्लीनिक की सुविधाओं पर सवाल उठा दे। अब कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने बयान दिया है।
दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे और पूर्व कांग्रेस सांसद संदीप दीक्षित ने दिनेश गुंडू राव के मोहल्ला क्लिनिक दौरे को लेकर कहा कि वह उन्हें अरविन्द केजरीवाल के शासन की वास्तविक सच्चाई दिखा सकते थे। उन्होंने आगे कहा कि काश आप हमसे भी मिलते राव। हम उन्हें केजरीवाल की शिक्षा नीति, स्वास्थ्य, वित्त, पर्यावरण, बस और पानी की सुविधाओं के बारे में सच्चाई दिखाते।
#WATCH | Congress leader Sandeep Dikshit on Karnataka Health Minister & party leader Dinesh Gundu Rao's visit to AAP Mohalla clinics in Delhi
"At times, I feel sad when some Congress ministers who visit Delhi get influenced by his (Delhi CM Arvind Kejriwal) glamour, they should… pic.twitter.com/vKdC92UFrp
— ANI (@ANI) August 5, 2023
जानकारी के लिए बता दें कि कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडु राव पंचशील पार्क में बने मोहल्ला क्लीनिक का दौरा किया था। दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि सुविधाएं बेहतर हैं, लेकिन कुछ देर बाद ही सुविधाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन्हें बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। इससे बेहतर सुविधाएं कर्नाटक की नम्मा क्लीनिक में हैं।
वहीं दूसरी तरफ विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री की ओर से मोहल्ला क्लीनिक के संबंध में किए गए ट्वीट पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली सरकार के दावों की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा है कि कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव शुक्रवार को दिल्ली आए थे और उन्हें आप सरकार के बहुचर्चित मोहल्ला क्लीनिक दिखाने के लिए ले जाया गया।
इसके लिए पॉश कॉलोनी पंचशील पार्क के मोहल्ला क्लीनिक को चुना गया। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज भी उनके साथ थे। इसके बाद सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया कि कर्नाटक के नम्मा क्लीनिक को बेहतर बनाने की दिशा में वहां के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने मोहल्ला क्लीनिक का दौरा किया है। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी रिट्वीट किया कि दोनों को एक-दूसरे से कुछ न कुछ सीखना चाहिए।