फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरी में मारपीट के मामले में फरार आरोपी संदीप गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। पुलिस चौकी डीघल ने मारपीट कर घायल करने के मामले में फरार आरोपी संदीप निवासी भंभेवा को गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी अश्विंदर सिंह ने बताया कि 7 मार्च 2025 को सोमबीर निवासी भंभेवा पीजीआई रोहतक में घायल मिला। सोमबीर के मौसेरे भाई अमित ने शिकायत दी कि 6 मार्च 2025 की रात उसे अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से चोटें मारी थीं। सोमबीर खून से लथपथ गली में पड़ा मिला। इस शिकायत पर थाना दुजाना में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू हुई। जांच में संजय उर्फ संजू और नवीन उर्फ शाका को पहले ही गिरफ्तार किया गया था। संदीप लंबे समय से फरार था, जिसके खिलाफ कई गिरफ्तारी वारंट जारी हुए थे। पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें