फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के फैसले पर सैनी ने जताई खुशी

विज्ञापन
फोटो 95: बृजभूषण शरण को बधाई देते भाजपा नेता जसवीर सैनी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों से जुड़े मामले में बरी किए जाने पर भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद जसबीर सैनी ने फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न्यायपालिका में विश्वास को मजबूत करने वाला है। सैनी ने आरोप लगाया कि पूर्व सांसद के खिलाफ मामला राजनीतिक साजिश का हिस्सा था और कुछ लोगों ने कुश्ती व खेल संघों की छवि खराब करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले से सच्चाई सामने आई है। सैनी ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की और केंद्र व राज्य सरकार की खेल नीतियों को खिलाड़ियों के हित में बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें