04jjrp17- डीडीपीओ को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण सफाई कर्मचारी। स्रोत-यूनियन
झज्जर। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने मांगों को लेकर लघु सचिवालय पर विरोध, प्रदर्शन किया। ज्ञापन झज्जर डीडीपीओ निशा तंवर को दिया।
प्रदर्शन की अध्यक्षता झज्जर ब्लॉक प्रधान सुनील व संचालन जिला सचिव संदीप कुमार मारौत ने किया। संदीप कुमार ने कहा कि 11 साल के अपने कार्यकाल में भाजपा की सरकार ने एक भी सफाई कर्मचारी की स्थायी भर्ती नहीं की और न ही किसी कच्चे सफाई कर्मचारी को पक्का किया। ये सरकार अपने ही वायदों और घोषणाओं से बार बार मुकरने का रिकॉर्ड बना चुकी है। इस अवसर पर मातनहेल ब्लॉक प्रधान राम भगत, अशोक, सीआईटी यू की संयोजक किरण ने भी विचार रखे। संवाद