झज्जर। छारा निवासी सेवानिवृत्त फौजी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 2,43,008 रुपये निकाल लिए। धर्मवीर सिंह ने साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत देकर बताया कि 26 अक्तूबर को उनका मोबाइल फोन हैक हो गया था। इससे पहले उन्होंने फेसबुक से आरटीओ चालान नाम का थर्ड पार्टी एप डाउनलोड किया था। धोखाधड़ी का पता चलने पर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लिखित और ऑनलाइन शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।