कनीना (वि)। खंड स्तरीय गीता महोत्सव में आरआरसीएम स्कूल के विद्यार्थियों ने चित्रकला, प्रश्नोत्तरी, संवाद, निबंध लेखन और श्लोकोच्चारण में पुरस्कार जीते। छठी से आठवीं में यशवी और पूरव, दिव्या, रक्षिता की टीम तथा नौवीं से बारहवीं में आशा और नैंसी प्रथम रहीं। चेयरमैन रोशन लाल यादव और प्राचार्य हरिप्रकाश शर्मा ने बधाई दी।