-फोटो 89 : चेयरपर्सन के समक्ष समस्याएं बताते सेक्टर-2 वासी। स्रोत स्वयं
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-2 में ग्रेप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) की पाबंदियां हटने के बाद फरवरी में सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सेक्टर के कम्युनिटी सेंटर का नवीनीकरण कार्य शुरू हो चुका है। यह जानकारी नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने बुधवार को नागरिकों से संवाद के दौरान दी। पूर्व रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन प्रधान प्रदीप कौशिक के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में चेयरपर्सन ने लोगों की समस्याएं सुनीं। संवाद