नारनौल। नसीबपुर स्थित श्री जेठू बाबा मंदिर में 25 व 26 जुलाई को जीर्णोद्धार उत्सव श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंदिर के पुजारी ने बताया कि 25 जुलाई को सुबह 7:15 बजे हुड्डा स्थित चमत्कारी बालाजी मंदिर से भव्य ध्वजा यात्रा शुरू होगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री जेठू बाबा मंदिर पहुंचेगी। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्म ध्वज के साथ शामिल होंगे। रात को संगीतमय सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या होगी। 26 जुलाई को मंदिर में बाबा का अभिषेक, पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।