झज्जर। शहीद दिवस पर लोगों ने भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। पुष्पांजलि अर्पित करते हुए लोगों ने इंकलाब जिंदाबाद, वंदे मातरम, भारत माता नारे लगाए। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में कैप्टन सतबीर बड़क, रमेश जाखड़, राजबीर राहर, जयप्रकाश गुप्ता, धर्मपाल अहलावत, श्रीभगवान उर्फ मोरे, मेहर सिंह जाखड़, सूबेदार रमेश फौगाट, लुकेश राहर, रिटायर्ड मुख्याध्यापक वीर सिंह कादियान, विजय कुमार, सत्यप्रकाश और सुरेश कुमार शामिल रहे।