फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक कार्यों से बढ़ती है भक्ति की भावना : दीपक देशवाल

विज्ञापन
फोटो 82 : जन्माष्टमी पर्व पर सजाई गई झांकियां। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव दुल्हेड़ा के शिव मंदिर में 39वां भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। आयोजन में दुल्हेड़ा सहित आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महोत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गईं और उनकी लीलाओं का चित्रण किया गया। शिव मंदिर कमेटी की ओर से रागिनी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य रागिनी गायक नरेंद्र दांगी ने प्रस्तुति दी। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी दीपक देशवाल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कहा, धार्मिक कार्यों से भक्ति भावना बढ़ती है। कमेटी सदस्यों ने पगड़ी व पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। देशवाल ने श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण के आदर्श जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें