बहादुरगढ़। शुक्रवार रात और शनिवार सुबह हुई 3.3 एमएम बारिश से शहरवासियों को कई दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंडी हवा चलने से लोगों ने राहत महसूस की। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। कई इलाकों में सड़कों, गलियों और कॉलोनियों में पानी व कीचड़ जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। दोपहर में कुछ देर हल्की धूप निकली, लेकिन उमस का असर बना रहा। हवा में नमी 24 से 97 प्रतिशत तक रही। मौसम विभाग ने रविवार को तेज बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।