फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांकेर: प्रेमजाल में फंसा नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, रिश्तेदार गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2026 10:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कांकेर जिले के थाना नरहरपुर के अंतर्गत आने वाले हल्बा चौकी क्षेत्र में रहने वाले एक रिश्तेदार ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार किया। जहां नाबालिग गर्भवती हो गई, परिजनों के रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी को बालोद से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।

विज्ञापन


मामले के बारे में हल्बा चौकी प्रभारी ने बताया कि 27 जून को पीड़िता के द्वारा मामला दर्ज कराया गया। आरोपी हेमन्त विश्वकर्मा 21 वर्ष ग्राम चारभाठा जिला बालोद के ने स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग को प्रेमजाल में फंसा लिया और सितंबर 2025 से उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और 2026 तक वह हैवानियत करता रहा, जिससे नाबालिग गर्भवती हो गई है। 

पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी को ग्राम चारभाठा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद से पकड़ा, पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बताया गया कि वह पीड़िता का दूर का रिश्तेदार है जिसके कारण पीड़िता से उसकी पहचान हुई और इसी का फायदा उठाकर 16 सितंबर 2025 को ग्राम हल्बा में पीड़िता के नाना नानी के घर रात्रि में मौका पाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना दिन से लेकर कई बार मौका देखकर पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की। 28 जून को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें