24jjrp05- एसआईआर को लेकर जागरूक करते राजकीय नेहरू कॉलेज के विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य। स्रोत : कॉ
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय के निर्वाचन साक्षरता क्लब ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। प्राचार्य दलबीर सिंह ने बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। उन्होंने सभी से एसआईआर अभियान में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया। वरिष्ठ प्राध्यापक सुरेंद्र कुमार पूनिया ने मतदाता सूची सत्यापन को चुनाव प्रक्रिया की सफलता के लिए जरूरी बताया। कार्यक्रम का आयोजन निर्वाचन साक्षरता क्लब के संयोजक अशोक कुमार ने किया। प्राध्यापिका सिमरन, रुचिका और राजेश ने इसमें सहयोग दिया। उपस्थित स्टाफ और विद्यार्थियों को पोस्टर, बैनर के माध्यम से एसआईआर अभियान की जानकारी दी गई। अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।