10jjrp13- ये उछला...खानपुर गांव में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान बोरी रेस के दौरान उछलक
साल्हावास। संस्था हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया के सौजन्य से ग्राम खानपुर खुर्द में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों के लिए पांच प्रतियोगिताएं करवाई गईं। 100 मीटर दौड में महक प्रथम और कुमकुम दूसरे स्थान पर रहीं। बोरी दौड़ में रीमा प्रथम और गुंजन दूसरे स्थान पर रहीं। लेमन रेस में हिमांशी प्रथम व साक्षी दूसरे स्थान पर रही। बैलून रेस में अचुकि प्रथम और नैनसी दूसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में चारवी प्रथम व वंंशिका दूसरे स्थान पर रहीं। प्रथम और द्वितीय आने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया और सभी बच्चों को रिफ्रेशमेंट दी गई। विजेता खिलाड़ियों को इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुनीता, करतार, रूपा और ममता मौजूद रहीं।