झज्जर। झज्जर पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने थाना बेरी क्षेत्र के गांव भागलपुरी और बेरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। टीम ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। आपातकालीन सहायता के लिए डायल-112 सेवा और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। ऑनलाइन ठगी होने पर 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई। लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। सभी ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।