फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में 80.6 मिमी बारिश हुई, रास्ते डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। क्षेत्र में शुक्रवार रात से रुक-रुककर हो रही बारिश शनिवार को भी जारी रही। दोपहर में तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे तक 80.6 एमएम बारिश दर्ज हुई। हालांकि, बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। बहादुरगढ़ बाईपास की सर्विस लेन, झज्जर रोड, ड्रेन वाले रास्ते समेत प्रमुख मार्गों पर पहले से बने गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। सुरेश शर्मा, विवेक कुमार, नीरज शर्मा, अमित कुमार और विजय कुमार ने बताया कि दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। झील मोहल्ला, बागवाला मोहल्ला, छोटूराम नगर, बराही फाटक और झज्जर रोड समेत निचले इलाकों में घंटों पानी जमा रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने रविवार को भी तेज बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें