खुर्जा। नगर निवासी कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए सात और लोगों को क्वारंटीन किया गया है। ऐसे में क्वारंटीन किए गए लोगों की संख्या अब ३० हो गई है। नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति कुछ दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसके बाद उसके परिवार के नौ लोगों को क्वारंटाइन किया गया था। अगले दिन संपर्क में आए 14 लोगों को आश्रय गृह में क्वारंटीन किया गया। अब सोमवार और मंगलवार को पुलिस ने हॉट स्पॉट क्षेत्र से सात लोगों को पकड़कर उन्हें केडीए स्थित सेंटर पर क्वारंटीन किया है। ऐसे में अब तक कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए ३० लोगों को क्वारंटीन किया चुका है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन किए गए लोगों के सैंपल ले लिए हैं।