26jjrp01- राजकीय नेहरू काॅलेज में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान अतिथियों को सम्मानित करते स्टाफ स
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में तीन दिवसीय व्यवसायिक ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हुआ। इसमें छात्राओं को त्वचा की सही पहचान, स्किन प्रिपरेशन, फाउंडेशन के चयन व उसके सही प्रयोग की विधि के बारे में बताया। कार्यशाला महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार पूनिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. प्रियंका ने बताया कि कार्यशाला का विशेष आकर्षण सादा एवं ब्राइडल मेकअप की आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण रहा। प्राचार्य ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास भी अत्यंत आवश्यक है। मौके पर रीना, डॉ. ज्योति, डॉ. अन्नू बाला, आन्या सांगवान, सविता, पूनम व सुशील यादव मौजूद रहे। संवाद