10jjrp11- शहर में निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु। स्रोत : आयोजक
- फोटो : Archive
झज्जर। मंदिर बाबा कांशीगिरि महाराज के वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन नगर शोभायात्रा निकाली गई। रथ पर बाबा कांशीगिरि के प्राचीन डंडे को विराजमान कर नगर परिक्रमा करवाई गई। नगर पार्षद सुषमा गोसाईं ने ध्वजारोहण कर यात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण रास और अघोरी की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा विभिन्न बाजारों व धार्मिक स्थलों से होते हुए मंदिर परिसर में संपन्न हुई। मंदिर समिति के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। संरक्षक नरेंद्र मदान ने बताया कि तीसरे दिन स्वामी दयानंद सरस्वती सत्संग करेंगे। शनिवार को भजन सम्राट रवि आहूजा कृष्ण भजनों की प्रस्तुति देंगे।संवाद