फोटो 20जल महोत्सव के दौरान वाटर मैनेजर के रूप में महिलाओं व नलकूप चालकों को प्रशस्ति पत्र प
नारनौल। जल जीवन मिशन में जहां महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की गई है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को संभालने में भी महिलाओं की भूमिका अग्रणी बनकर उभर रही है। यह बात जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने जल महोत्सव पखवाड़े के दौरान आयोजित महिलाओं के बतौर वाटर मैनेजर सम्मान समारोह में कही। उन्होंने बताया कि ग्राम जल एवं सीवरेज समिति में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं वाटर मैनेजर की भूमिका निभा रही हैं जिन्हें जल सखी के रूप में भी जाना जाता है। संवाद