फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: सुशासन तिहार कार्यक्रम में पहुंचे जिले के प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत, लोगों की सुनी समस्याएं

Fri, 05 Jun 2026 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का आयोजन 1 मई से 10 जून तक किया जा रहा हैं,इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का आयोजन 1 मई से 10 जून तक किया जा रहा हैं,इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण किया जा रहा है और ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में भी सुशासन तिहार का आयोजन कर समस्याएं और शिकायतों का निराकरण किया जा रहा हैं,शहर के शासकीय बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल में सुशासन तिहार जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया,जिसमें जिले के प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत और अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए और लोगों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन


शहर के बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल में आयोजित सुशासन तिहार में बड़ी संख्या में विभिन्न वार्डों के लोग पहुंचे और जिले के प्रभारी सचिवों से अपनी समस्याएं बताएं,जिसमें प्रमुख तौर पर रोड,नाली,आवास निर्माण के साथ ही आवास पट्टा दिए जाने की मांग को लेकर लोगों के द्वारा आवेदन दिया गया और जल्द से जल्द से समाधान को लेकर पत्र दिया गया हैं,वही बसंतपुर के स्थानीय लोगों ने नाले की समस्या को लेकर आवेदन दिया बरसात के समय में नाल भर जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है नल की समस्या को लेकर आवेदन दिया गया है और इसे दूर किए जाने की मांग की गई हैं,वही इसको लेकर नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में सुशासन तिहार के तहत 17 शिविर आयोजित होने हैं जिनमें से यह 14वां शिविर था,इस शिविर में जिले के प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत इसमें मौजूद थे और लोगों के बीच रहकर उन्होंने उनकी समस्याएं सुनी है और निराकरण को लेकर इसमें प्रयास किया जाएगा।

.

 

.

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें