महेंद्रगढ़। गांव पाथेड़ा स्थित 33 केवी पावर हाउस के एमसी-5 फीडर के तहत आने वाले गांव झगड़ौली, आनावास और अगिहार में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। तकनीकी कार्य के चलते बिजली निगम की ओर से 13 जुलाई को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। यह जानकारी पाथेड़ा पावर हाउस के इंचार्ज ने दी।