कनीना। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ उमेश कुमार वर्मा ने बताया कि 765 केवी ट्रांसमिशन लाइन लगाने के कार्य के चलते 9 सितंबर को 11 केवी कोटिया आरडीएस और 11 केवी भीखम एपी फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। एम/एस पावरग्रिड ट्रांसमिशन लिमिटेड की ओर से ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण कार्य के लिए 9 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक दोनों फीडरों पर परमिट टू वर्क लिया जाएगा। इसके चलते निर्धारित अवधि में दोनों फीडरों से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ ने संबंधित बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें।