फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: बस्तर पुलिस ने 51 लाख रुपये का गांजा पकड़ा, दो तस्कर भी गिरफ्तार

Wed, 11 Mar 2026 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बस्तर पुलिस ने नशे के खिलाफ शिकंजा कसते हुए दो तस्करों को दबोचा है। जिनके पास से कुल 102.82 किलो गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन
गांजा के साथ आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांजे की तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 51 लाख रुपये का गांजा बरामद किया गया है।

विज्ञापन


बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि 10 मार्च की शाम को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, ओडिशा से गांजा लेकर आया एक युवक आड़ावाल रेलवे फाटक के पास ग्राहक का इंतजार कर रहा था। थाना स्टाफ ने एक टीम बनाकर मौके पर नाकाबंदी की। 

पुलिस को देख भाग रहे युवक पवन नेताम (29 साल) को पकड़ा गया। वह डोंगरीपारा ग्राम तुरेनार, थाना नगरनार का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से दो प्लास्टिक के पैकेट में 2.58 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इसकी कीमत एक लाख 29 हजार रुपये थी। एक मोबाइल भी जब्त किया गया।
विज्ञापन


पवन नेताम की निशानदेही पर गांजा के सप्लायर की जानकारी ली गई। पुलिस ने एक टीम बनाकर रायगढ़ भेजी। वहां दबिश देकर हीरालाल नाईक (40 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 100.24 किलोग्राम गांजा मिला। इसकी कीमत 50 लाख 12 हजार रुपये आंकी गई है।

दोनों आरोपियों के पास से कुल 51 लाख 41 हजार रुपये का गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 11 मार्च को जेल भेज दिया। बस्तर पुलिस गांजे के साथ अफीम के तस्करों पर भी लगातार कार्रवाई कर रही है। यह कार्रवाई नशे के खिलाफ पुलिस के अभियान का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें