फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: पुलिस ने भारी मात्रा में बरामद किया नक्सली डंप, लाया गया मुख्यालय

Fri, 29 May 2026 03:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गट्टाकाल-गोमे के जंगल-पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत अहम सफलता मिली है।
विज्ञापन
नक्सलियों के जब्त सामान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गट्टाकाल-गोमे के जंगल-पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत अहम सफलता मिली है। आईजी बस्तर रेंज सुन्दरराज पी., डीआईजी बीएसएफ दीपक तिवारी, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा एवं 40वीं वाहिनी बीएसएफ के सेनानी रणधीर सिंह गिल के निर्देश में चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के दौरान पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ और बीडीएस टीम ने सघन सर्चिंग करते हुए नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डम्प बरामद किया।

विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने बीडीएस टीम की सावधानीपूर्वक जांच के बाद डम्प को खोला गया। जहां से 29 लाल कपड़े के पैकेट बरामद हुए, जिनकी कुल लंबाई लगभग 580 मीटर बताई गई है। इसके अलावा काले रंग के ढीले कपड़े के दो टुकड़े भी जब्त किए गए। बरामद सामग्री को सुरक्षा बलों ने सुरक्षित कब्जे में लेकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कांकेर पुलिस के अनुसार नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो रहा है और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए सर्चिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

नक्सलियों के जब्त सामान

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें