फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के 29 पुलिस अधिकारी-कर्मी होंगे सम्मानित, तीन IPS समेत पांच को वीरता पदक

Wed, 12 Aug 2026 11:36 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के तीन आईपीएस अधिकारियों समेत कुल 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को विशिष्ट सेवा, वीरता और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक एवं राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के तीन आईपीएस अधिकारियों समेत कुल 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को उनकी विशिष्ट सेवा, वीरता और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक और राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। गृह विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार, एक एएसआई को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, पांच पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को वीरता पदक और तीन आईपीएस अधिकारियों समेत 23 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना गया है। इस वर्ष सम्मान पाने वालों में पांच महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

एएसआई कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक

जैप-1 में तैनात एएसआई कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, वीरता के लिए लातेहार के सब इंस्पेक्टर विनय कुमार, आईआरबी-4 लातेहार के एएसआई प्रमोद कुमार राय, लातेहार जिला बल के आरक्षी वेद प्रकाश महतो, आरक्षी रामचंद्र कुमार महतो और आईआरबी-1 जामताड़ा के आरक्षी कृष्णा मुर्मू को पदक के लिए चुना गया है।

तीन IPS अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक

सराहनीय सेवा के लिए चुने गए अधिकारियों में तीन आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। इनमें आईपीएस डॉ. माईकेलराज एस, आईजी रेल, आईपीएस अन्नेपु विजयालक्ष्मी, जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, और आईपीएस अनुरंजन किस्पोट्टा, डीआईजी कोल्हान शामिल हैं। इसी श्रेणी में स्पेशल ब्रांच के डीएसपी नीरज कुमार, वायरलेस के इंस्पेक्टर अरुण कुमार, एसटीएफ के इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय, आईटीएस रांची के इंस्पेक्टर असित कुमार मोदी, एसटीएफ के एएसआई अरविंद कुमार पालित, एएसआई वशिष्ठ कुंवर, एएसआई संजीव कुमार झा और एएसआई विजय कुमार को भी पदक के लिए चुना गया है।

रांची समेत कई जिलों के पुलिसकर्मी भी सम्मानित होंगे

इसके अलावा रांची जिला के एएसआई दीपक पुंज, सीआईडी के एएसआई महेंद्र महतो, एसटीएफ के हवलदार इकबाल, हवलदार बिंदराय मुंडरी और हवलदार विजय थापा को भी सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।

पांच महिला पुलिसकर्मियों को भी मिलेगा सम्मान

इस वर्ष पदक पाने वालों में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जैप-10 होटवार की महिला आरक्षी मान्ती खलखो, महिला आरक्षी प्रभा देवी, महिला हवलदार रंजिता कुजूर और महिला आरक्षी पुष्पा ओड़ेया को सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा।

गढ़वा, चतरा और गुमला के जवान भी सूची में

गढ़वा जिला के आरक्षी विदेशी मांझी, चतरा जिला के आरक्षी अजय कुमार दुबे और गुमला जिला के आरक्षी दीपक कुमार सिंह को भी सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मिलने वाला यह सम्मान पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की सेवा, साहस और कर्तव्यनिष्ठा को मान्यता देने के साथ-साथ अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणा का काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें