फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur News: नीले ड्रम में छिपाकर रखा था गांजा, छापेमारी में 16.62 लाख का मादक पदार्थ बरामद; आरोपी गिरफ्तार

Mon, 08 Jun 2026 04:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर के भानपुरी थाना क्षेत्र के केशरपाल गांव में पुलिस ने एक घर पर छापेमारी कर नीले प्लास्टिक ड्रम से 33.25 किलो गांजा बरामद किया। जब्त गांजे की कीमत 16.62 लाख रुपये आंकी गई है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के भानपुरी थाना क्षेत्र के केशरपाल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक युवक के घर से भारी मात्रा में अवैध गांजा जब्त किया है। यह गांजा एक नीले रंग के ड्रम में छिपाकर रखा गया था।
विज्ञापन


भानपुरी थाना प्रभारी हर्ष धुरंधर ने बताया कि 7 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, ग्राम केशरपाल के आवासपारा में एक व्यक्ति गांजा बेचने के लिए रखे हुए था। पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित की और बताए गए स्थान पर दबिश दी। टीम ने घेराबंदी कर संदेही किशोर बघेल को पकड़ा। किशोर बघेल 36 वर्ष का है और केशरपाल आवासपारा का निवासी है। उसके घर की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान घर के कमरे में रखे नीले प्लास्टिक ड्रम के अंदर गांजा मिला। कुल 33.25 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 16,62,500 रुपये है। आरोपी किशोर बघेल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें