फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंडागांव: शिक्षकों को मल्टीपल बैंक लोन का झांसा देकर 10-12 करोड़ की धोखाधड़ी, पांच आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Jul 2026 07:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

सार

कोंडागांव के फरसगांव और केशकाल थाना क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लोन ठगी करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पिछले कई वर्षों से शिक्षकों को निशाना बनाकर मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर धोखाधड़ी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोंडागांव के फरसगांव और केशकाल थाना क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लोन ठगी करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पिछले कई वर्षों से शिक्षकों को निशाना बनाकर मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर धोखाधड़ी कर रहा था। पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा के मार्गदर्शन में एसडीओपी अभिनव उपाध्याय एवं अरुण नेताम के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तीन महीने की जांच के बाद इस गिरोह का भंडाफोड़ किया।

विज्ञापन


मामले के अनुसार, आरोपियों ने कोंडागांव जिले के फरसगांव, केशकाल, बड़ेडोंगर, धनोरा, विश्रामपुरी क्षेत्रों के करीब 43 शिक्षकों को मल्टीपल बैंक लोन स्कीम का झांसा देकर फंसाया। इस स्कीम के तहत लोन राशि का 40 प्रतिशत हिस्सा पीड़ित को देकर शेष 60 प्रतिशत रकम आरोपी अपने पास रख लेते थे, यह भरोसा दिलाते हुए कि पूरा लोन 2-3 साल में ईएमआई के जरिए चुका दिया जाएगा। बैंक कर्मचारियों और लोन एजेंटों की मिलीभगत से एसबीआई, एचडीएफसी, एक्सिस, आईसीआईसीआई सहित कई बैंकों से एक साथ कई-कई लोन स्वीकृत करवाए गए। कुछ मामलों में पीड़ितों के फर्जी आधार कार्ड तैयार कर पता बदलकर बैंकों में जमा किए गए। इस संबंध में फरसगांव थाने में दो और केशकाल थाने में दो, कुल चार मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें कुल ठगी की रकम करीब 10-12 करोड़ रुपये आंकी गई है।

पुलिस टीम ने बैंक खातों और मोबाइल लोकेशन के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी दिलीप सोनी व अंशुमान सिंह को अंबिकापुर से, श्यामसुंदर जांगड़े को सारंगढ़ से तथा वीरेन्द्र तिर्की को जशपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी शिवशंकर दास पहले से अंबिकापुर जेल में बंद था, जिसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, डायरी, रजिस्टर, लैपटॉप और डेस्कटॉप कंप्यूटर जब्त किए गए हैं। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें