फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअंत सिंह की स्मृति में डाक टिकट जारी

Wed, 18 Dec 2013 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की स्मृति में एक डाक टिकट जारी किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि पंजाब में आतंकवाद के दौरान मुश्किल परिस्थितियों में बेअंत सिंह ने सशक्त नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए राज्य में शांति कायम करने के लिए अपना बलिदान दे दिया। एक समारोह में बेअंत सिंह के परिजनों की मौजूदगी में मनमोहन सिंह ने कहा कि बेअंत सिंह में असीम नेतृत्व क्षमता थी। उन्होंने कहा कि अगर आज देश समाज में शांति और सद्भावना बरकरार है तो यह बेअंत सिंह जैसे दृढ़ इच्छा वाले नेताओं की जुझारू नेतृत्व का परिणाम है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के बेटे एवं पंजाब के पूर्व मंत्री तेज प्रकाश सिंह, कें द्रीय मंत्री संतोष चौधरी, परनीत कौर, अंबिका सोनी, पवन कुमार बंसल, सांसद रवनीत सिंह बिट्टू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें