फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan: पीएम किसान के लाभार्थियों को बड़ा झटका! इन किसानों को नहीं मिलेगी 12वीं किस्त

Fri, 05 Aug 2022 06:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में 11वीं किस्त के 2000 रुपये आज चुके हैं, लेकिन 12वीं किस्त के लिए जिले के 99900 किसानों को बड़ा झटका लगने जा रहा है। इनके खाते में अगली किस्त नहीं आएगी।
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त करने वाले करीब दो लाख 86 हजार किसानों द्वारा ई-केवाईसी कराई जानी थी। जिसकी अंतिम तारीख 31 जुलाई थी। 99900 किसानों द्वारा ई-केवाईसी नहीं कराई गई, जिनकी सम्मान निधि बंद कर दी गई है। इन किसानों की सूची सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा की गई हैं।

नहीं मिलेगी 12वीं किस्त 

ई-केवाईसी न कराने वाले इन 99900 किसानों के खाते में पीएम सम्मान निधि की 12वीं किस्त नहीं पहुंचेगी। इसको लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं ऐसे किसानों की बृहस्पतिवार को जिले के प्रत्येक ब्लॉक कार्यालय, प्रावि व उप्रावि, पंचायत घर आदि जगहों पर सूची चस्पा कर दी गई।

नहीं कराई गई ई-केवाईसी

उप कृषि निदेशक रोतास सिंह ने बताया कि जिले में 99 हजार 900 किसानों द्वारा ई-केवाईसी नहीं की गई जिसको लेकर उनकी सार्वजनिक स्थलों पर सूची चस्पा कर दी गई है। इन किसानों को अब अगली किस्त नहीं दी जाएगी। 

जिले के आंकड़े

सम्मान निधि प्राप्त करने वाले कुल किसान- 286000
विज्ञापन

ई-केवाईसी कराने वाले कुल किसान- 183040
ई-केवाईसी न कराने वाले कुल किसान-102960

उप कृषि निदेशक रोतास सिंह ने बताया कि जिले में 2.86 लाख किसान पीएम सम्मान निधि का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इनका सत्यापन राजस्व लेखपालों द्वारा कराया गया है। यदि कोई किसान ऐसा है, जो लाभार्थी सूची में शामिल है और भूमि नहीं है तो उसका नाम हटाया गया है। वहीं यदि पति और पत्नी दोनों के नाम से भूमि है और दोनों ही पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं तो उनमें से किसी एक का नाम हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें