-फोटो 93 : विजेता खिलाड़ियों का स्कूल में हुआ स्वागत। स्रोत स्कूल
बहादुरगढ़। एचएल सिटी स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने तालकटोरा स्टेडियम में हुई इंटरनेशनल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। इसमें 14 खिलाड़ियोंं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल 14 पदक अपने नाम किए, जिनमें सात स्वर्ण, छह रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। विद्यालय की निदेशिका शैलजा जून ने खिलाड़ियोंं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाड़ी ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपना व स्कूल का नाम रोशन किया।
फोटो 93 :