फोटो-51: बहादुरगढ़ के वार्ड 18 में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के कार्य का निरीक्षण करतीं चेयरपर्सन सर
बहादुरगढ़। शहर के वार्ड-18 स्थित विवेकानंद नगर की मुख्य सड़क को पक्का करने से पहले पेयजल पाइपलाइन बिछाई जा रही है। पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद सड़क का निर्माण कराया जाएगा। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।उ चेयरपर्सन ने बताया कि मुख्य सड़क को पक्का करने के लिए टेंडर पहले ही जारी किया जा चुका है। हालांकि, क्षेत्र की चार-पांच संपर्क गलियों में करीब 10 साल से पेयजल की समस्या बनी हुई थी। पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम जरूरी था। उन्होंने कहा कि सड़क बनने के बाद दोबारा खुदाई न करनी पड़े, इसलिए पहले पेयजल व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद संदीप दहिया, पार्षद राजेश तंवर सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ संदीप दुहन, जेई अतुल त्यागी और सुपरवाइजर सुमित भी उपस्थित रहे। संवाद