फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PGI में न्यू इमरजेंसी और 6 सुपरस्पेशियलिटी का रास्ता साफ, मास्टर प्लान को हरी झंडी

Sun, 26 Mar 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीजीआई में सुविधा
विज्ञापन
यूटी प्रशासन ने पीजीआई के मास्टर प्लान के प्रपोजल को हरी झंडी दे दी है। इससे पीजीआई में बनने वाली बिल्डिंगों का रास्ता साफ हो गया है। यह प्लान अगले 20 सालों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
विज्ञापन


मास्टर प्लान के मुताबिक पीजीआई में न्यू इमरजेंसी, ओटी कांप्लेक्स, तीन नई पार्किंग, एक हजार स्टाफ के लिए घर, मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर, न्यूरोसाइंस सेंटर, सीनियर सिटीजन के लिए सेंटर, आर्गन ट्रांसप्लांट सेंटर सहित अन्य बिल्डिंग शामिल हैं।

मास्टर प्लान पास नहीं होने से पीजीआई के सभी काम ठप पड़े थे। अधिकारियों के मुताबिक उनकी प्राथमिकता न्यू ओपीडी और इमरजेंसी के निर्माण की है। क्योंकि मौजूदा इमरजेंसी बहुत पुरानी हो चुकी है। कई जगह मरम्मत की जरूरत पड़ रही है। दूसरी तरफ ओपीडी में लगातार भीड़ बढ़ रही है। इसलिए दोनों ही बिल्डिंगों के निर्माण की प्राथमिकता रखी जाएगी।
विज्ञापन


पीजीआई ने मास्टर प्लान की प्रपोजल की चार साल पहले यूटी को भेजी हुई थी। मास्टर प्लान स्वीकृत नहीं होने से पीजीआई के नए प्रोजेक्ट लटके हुए थे, जबकि लगातार मरीजों की भीड़ में इजाफा हो रहा था। नई ओटी कांप्लेक्स का प्रपोजल मास्टर प्लान की वजह से लटका हुआ था।
विज्ञापन

पीजीआई में थायराइड-डायबिटीज पेशेंट को राहत

पीजीआई चंडीगढ़
पीजीआई ने थायराइड, डायबिटीज व हार्मोन संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत दी है। इन मरीजों को टेस्ट के लिए न तो अब दो बार लाइन में लगना होगा और न ही दो बार सैंपल लिए जाएंगे। अब एक ही लाइन में लगकर सिर्फ एक बार सैंपल देना होगा। इससे मरीजों का टाइम बचेगा और उन्हें परेशान भी नहीं होना पड़ेगा। मरीजों की यह बहुत पुरानी मांग थी। यह व्यवस्था 27 मार्च सोमवार से लागू हो जाएगी।

पहली व्यवस्था के मुताबिक, जिन मरीजों के शुगर और ब्लड के अन्य टेस्ट के अलावा थायराइड व हार्मोन के टेस्ट करवाने होते थे, उन्हें दो बार लाइन में लगना पड़ता था। पहली लाइन न्यू ओपीडी के कलेक्शन सेंटर में लगानी पड़ती थी। यहां पर रोजाना 900 से ज्यादा मरीजों के ब्लड सैंपल लिए जाते थे। इतनी भीड़ के बीच लाइन में खड़े होने पर मरीज परेशान हो जाते थे।

यहां पर सैंपल देने के बाद उन्हें न्यू ओपीडी के चौथे फ्लोर पर थायराइड, डायबिटीज और हार्मोन के सैंपल देने के लिए लाइन में लगना पड़ता था। यहां भी लंबी लाइन होती थी। दिन का आधा समय सैंपल देने में ही लग जाता था।इन सभी परेशानियों को देखते हुए पीजीआई ने न्यू ओपीडी के ब्लड कलेक्शन सेंटर में ही थायराइड, डायबिटीज और हार्मोन के सैंपल देने की व्यवस्था कर दी है। अब मरीज का सिर्फ एक ही बार सैंपल लिया जाएगा और उसके सभी टेस्ट हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें