कैथल के चीका-कैथल मार्ग पर सडक़ हादसे में सीवन निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह व्यक्ति लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में कार्यरत था। दुर्घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार इस हादसे में सीवन निवासी 47 वर्षीय जसविंद्र शर्मा की मौत हुई है।
जसविंद्र सिंह नक्शा लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में अनुबंधित कर्मी था। बृहस्पतिवार को शाम को उसने अपनी पत्नी को फोन करके बताया कि काम अधिक है और वह लेट हो जाएगा। रात को करीब 10 बजे वह कैथल से सीवन अपने मोटरसाइकिल पर आ रहा था तो रास्ते में अज्ञात वाहन से टक्कर होने के कारण जसविंद्र शर्मा की मृत्यु हो गई। जसविंद्र शर्मा अपने पीछे अपनी पत्नी व दो लडक़ों को बिलखता छोड़ गए हैं। उनका एक पुत्र दसवीं और एक दस जमा दो में शिक्षा ग्रहण कर रहे थे।
शहर थाना के जांच अधिकारी हरि भगवान ने बताया कि उन्हें सुबह के समय सडक़ हादसे की जानकारी मिली थी कि एक मोटरसाइकिल सवार मृत अवस्था में सड़क किनारे पड़ा है। इसके बाद परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम करवाया है।